Irfan Khan passed away
किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाला एक जादूगर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) इस दुनिया को छोड़कर आज चले गए. इरफान मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती हुए थे और बुधवार को अस्पताल में ही उनका निधन हो गया. ये खबर सुनते ही उनके लाखों फैंस के दिल टूट गए. इरफान ने पर्दे पर तो अपनी दमदार एक्टिंग से सब को अपना मुरीद बना ही लिया था, लेकिन अपनी जिंदगी के फंडों को लेकर भी वह काफी साफ थे. यही कारण था कि कुछ समय पहले इरफान खान ने अपने नाम के पीछे से 'खान' शब्द हटा लिया था.
इरफान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं इरफान हूं, सिर्फ इरफान. मैंने कुछ समय पहले से अपने नाम से 'खान' हटा लिया है. दरअसल मैं अपने धर्म, अपने सरनेम या अपनी ऐसी किसी चीज की वजह से पहचाना जाना नहीं चाहता. मैं अपने पूर्वजों के काम की वजह से पहचान बनाना नहीं चाहता.

Comments
Post a Comment