आठ दिसंबर भारत बंद: किसान आंदोलन पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया यह आदेश

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान आन्दोलन के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासन को संवाद बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में सड़कों पर जाम न लगने पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने यह निर्देश रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने  औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त आलोक टंडन को सभी जिलों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग करके कामगार व श्रमिकों को रोजगार देने की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

India Film industry very shocking news

संविधान की कुछ आर्टिकल

Irfan Khan passed away