पंचायत चुनाव 2021 : क्या नौ चरणों में होगा ग्राम प्रधान का इलेक्शन ? जानिए चुनाव आयोग की तैयारी
बिहार में 2021 में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च से मई के बीच पंचायत चुनाव हो। सूत्राें का कहना है कि आयोग विचार कर रहा है कि पंचायत चुनाव अधिकतम नौ चरणों में हो। अनुमंडल मुख्यालय में पंचायत आम चुनाव 2021 की मतगणना करायी जाएगी। चुनाव के दौरान जिलों में अर्द्वसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को जारी विज्ञप्ति में राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नामित किया। बिहार पंचायतीराज अधिनियम, 2006 एवं बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली, 2006 के तहत आयोग ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग के अनुसार पंचायत आम निर्वाचन, 2021 एवं आम निर्वाचन के पश्चात पंचायतों में कतिपय कारणों से होने वाले रिक्त पदों के उप चुनाव को लेकर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। एक अन्य निर्देश में आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने कहा कि सभी जि...