LIVE : लखनऊ में हिरासत में लिये गए अखिलेश यादव चार घंटे बाद रिहा, सपाइयों पर कन्नौज में लाठीचार्ज

 


किसान बिल के खिलाफ दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो यूपी में इसके समर्थन में समाजवादी पार्टी आज प्रदेश भर में किसान यात्राओं का आयोजन कर रही है। पुलिस ने प्रदेशभर में सपा नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया है, वहीं कई पूर्व मंत्रियों समेत सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी, जिसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे। करीब चार घंटे बाद अखिलेश को रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह अपने आवास लौट गए। वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, गोरखपुर, मेरठ सहित कई जिलों में सपा नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। कन्नौज में किसान यात्रा निकालने की जिद पर अड़ेे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां भी कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

India Film industry very shocking news

संविधान की कुछ आर्टिकल

Irfan Khan passed away