SBI BANK LOAN RULES
नई दिल्ली: देश के बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने खाताधारकों को एक बड़ी राहत दी है. एसबीआई (SBI) ने ऐलान किया है कि अब हर 6 महीने में ब्याज दरों की समीक्षा की जाएगी. इस फैसले का सीधा फायदा एसबीआई के होम लोन (Home Loan), ऑटो लोन (Auto Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) लेने वाले ग्राहकों को होगा. नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
ब्याज दरों की होगी हर 6 महीने में समीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है कि सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) की अब हर 6 महीने में समीक्षा होगा. बताते चलें कि सभी बैंक MCLR की हर साल समीक्षा करती है. इस वजह से कम ब्याज दर होने पर भी ग्राहकों को इसका फायदा लेने के लिए पूरे एक साल इंतजार करना पड़ता है.
Comments
Post a Comment